फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित

Thu, 24 Dec 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम राजीव रौतेला ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान मेला में उन्होंने वैज्ञानिक ढंग से खेती करने वाले किसानों को शॉॅल व प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



 
डीएम ने इस दौरान चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों का बखान किया।


किसान मेला पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मेले में कृषि योजनाओं से संबंधित पंडाल लगे हुए हैं। नई-नई तकनीकें विभाग में आई हैं, उनका किसान लाभ लें। सिंचाई की समस्या को देखते हुए नहरों की टेल तक पानी पहुंचाने को कहा गया। जरौली पंप कैनाल में प्रतिदिन सात पंप चलाने का निर्देश दिए, जिससे सिंचाई के अभाव से किसानों की फसलें बर्बाद न हों।


 
कृषि विज्ञान वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर गोष्ठी करें और किसानों की समस्याओं का समाधान करें। अधिकारी सुबह आफिस में रहें और दोपहर बाद गांव में चौपाल लगाकर किसानों को योजनाओं की जानकारी दें और रात को गांव के ही स्कूल में रुकें।
विज्ञापन



इस मौके पर सीडीओ रामाश्रय, इलाहाबाद मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक डा. पंकज त्रिपाठी, उप कृषि निदेशक जीसी कटियार, जिला कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, चंद्रशेखर आजाद कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. देवेंद्र स्वरूप व डा. नौशाद आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें