फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सुपरजोन में प्रधान प्रत्याशियों की होगी काउंटिंग

Sat, 12 Dec 2015 01:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेरह ब्लाकों के प्रधान पद चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस चौकसी के इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मतगणना सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए दो सुपर जोन बनाए गए हैं। यहां भारी संख्या में पुलिस व पीएसी व अर्धसैनिक बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि ब्लाकों के तेरह विद्यालयों में 13 दिसंबर को मतगणना संपन्न कराई जाएगी। प्रथम सुपरजोन में अपर पुलिस अधीक्षक आरके यादव व एडीएम आलोक सिंह व द्वितीय जोन में सीडीओ रामाश्रय व सीओ थरियांव मदन सिंह सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।

ब्लाकों को 4 जोन व सब जोन में आवंटित किया गया है। सब जोन में एक राजपत्रित पुलिस अधिकारी व समकक्ष मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। मलवां, तेलियानी, भिटौरा, हसवा ब्लाक के जोनल अधिकारियों में सीओ सिटी वंदना सिंह व सदर एसडीएम विवेक  श्रीवास्तव रहेगे।
विज्ञापन


खजुहा, देवमई, आमौली ब्लाक  में जोनल अधिकारी एसडीएम बिंदकी जेएन सचान व सीओ बिदंकी आरके वर्मा रहेंगे। ऐरायां, विजयीपुर, धाता, हथगाम ब्लाक में एसडीएम बलराम सिंह व सीओ अतुल चौबे व असोथर, बहुआ ब्लाक में तहसीलदार शिवप्रसाद व सीओ जाफरगंज बृजराज सिंह जोनल अधिकारियों में मौजूद रहेगे।

अतिसंवेदनशील और सब जोन ब्लाक ऐरायां और हथगाम ब्लाक में निरीक्षक रामनरेश द्विवेदी और खागा तहसीलदार जगदंबिका प्रसाद को भी लगाया गया है। मतगणना के हर कमरे में एक सिपाही और तीन होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। हर पांच कमरों में एक-एक एसआई नियुक्त किया गया है।

मतगणना मुख्य प्रवेश गेट में एक एसआई, एक एचसीपी, तीन सिपाही, दो होमगार्ड और पीएसी तैनात रहेगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए एक एसआई, एक एचसीपी, तीन सिपाही और दो होमगार्ड और फायर मैन व अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं। 

मतदान कर्मियों को मच्छरों के प्रकोप से बचाने के लिए मतगणना स्थलों पर फागिंग हुई। बीडीसी और डीडीसी चुनाव के मतगणना में मतदान कर्मियों और अधिकारियों को मच्छरों के प्रकोप से जूझना पड़ा था। डीएम के निर्देश पर ऐरायां विकास खंड के मतगणना स्थल शुकदेव इंटर कालेज, विजयीपुर ब्लाक के रामगोपाल त्रिपाठी इंटर कालेज, धाता विकास खंड के इंटर कालेज धाता और हथगाम ब्लाक के चौधरी रघुनाथ सहाय इंटर कालेज में दवा का छिड़काव हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें