फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हिस्ट्रीशीटर की हत्या की कोशिश में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस और एक मोबाइल बरामद हुआ है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाने के सेवरामऊ निवासी हिस्ट्रीशीटर मनेंद्र मिश्रा 13 अगस्त को पत्नी पारूल के साथ बाइक से घर जा रहा था। गांव के मोड़ पर वर्चस्व की रंजिश में गांव के संगम दुबे ने साथी विमल तिवारी और बीरू द्विवेदी के साथ बाइक सवार दंपती पर फायरिंग की थी। पुलिस ने बुधवार को डगरिया मोड़ से संगम दुबे को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले विमल तिवारी को पुलिस ने 15 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले में बीरू पुलिस की गिरफ्त से दूर है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से छह मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें