फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हत्या, लूट और जहरखुरानी के 20 आरोपियों पर गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हत्या, लूट और जहरखुरानी के मामलों में पुलिस ने बुधवार को 20 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की। खागा कोतवाली, साइबर क्राइम थाना और सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के नरवा गांव निवासी किसान श्यामलाल की नौ मई को हत्या हुई थी। मामले में नरवा प्रधान योगेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, शैलेंद्र, भूपेंद्र, पवन, नवल किशोर, अर्जुन, राहुल और विक्रम के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। वहीं पांच जून 2026 को खखरेरू थाना क्षेत्र के सलवन गांव निवासी लवलेश मिश्रा की हत्या हुई थी।
मामले में सलवन निवासी बृजेश कुमार त्रिपाठी, विमल, राजेश, मुकेश और भूपेंद्र को नामजद किया गया था। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि दोनों हत्याकांडों के 14 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना पुलिस ने हरदोई जिले की पिहानी कोतवाली के मिश्राना मोहल्ला निवासी दाताराम जोशी उर्फ जेंटर और उसके पुत्र हर्षित कुमार जोशी उर्फ भुल्लू के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
दोनों पर रोडवेज बसों में यात्रियों को जहरखुरानी का शिकार बनाकर मोबाइल और नकदी लूटने का आरोप है। लूटे गए मोबाइल से खातों से रकम पार करने के मामले में दोनों को दो माह पहले गिरफ्तार किया गया था।
सदर कोतवाली पुलिस ने 18 अप्रैल को चेन स्नेचिंग के मामले में प्रयागराज निवासी ईशू रावत उर्फ अनुभव, अंशु कुशवाहा, कौशाम्बी निवासी सौरभ उर्फ करन पटेल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि सभी के खिलाफ गैंगस्टर की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें