फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल को राष्ट्रपति पदक, तीन को सराहनीय सेवा पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर पुलिस विभाग में सराहनीय सेवा के लिए जिले में तैनात एक पुलिस कर्मी को राष्ट्रपति सराहनीय सेवा सम्मान मिलेगा। इनके अलावा तीन पुलिस कर्मियों को डीजीपी की ओर से सराहनीय सेवा का पदक 15 अगस्त को दिया जाएगा।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाने के भिटौरा चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल विद्या भूषण शुक्ला को दीर्घकालिक सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। वह मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। प्रयागराज पुलिस हेड क्वार्टर में भी कई सालों तक तैनात रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुंभ मेले में ड्यूटी के दौरान अधिकारियों ने प्रशंसा की थी।
उनका नाम भेजा गया था। इसी थाने के थानेदार निशिकांत प्रधान को डीजीपी की ओर से सराहनीय सेवा सम्मान पदक मिलेगा। बिंदकी कोतवाली में तैनात एसएसआई प्रदीप कुमार व हेड कांस्टेबल राम संभार मिश्रा को भी डीजीपी की ओर से सराहनीय सेवा सम्मान पदक दिया जाएगा। हेड कांस्टेबल राम संभार मिश्रा जिले से पीएचक्यू में सबंद्घ हैं। पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें