हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में नौ माह की गर्भवती महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजन से पूछताछ की।
कमालपुर गांव निवासी कैलाश चंद्र की पुत्री अनुसुइया देवी (26) की शादी लगभग एक वर्ष पहले गांव के ही अमित कुमार सिंह के साथ हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया था। महिला नौ माह की गर्भवती थी। अनुसुइया देवी घर के पास स्थित तालाब के किनारे शनिवार शाम गई थी देर रात तक घर नहीं लौटी।
परिजन ने काफी तलाश की उसका कोई पता नहीं चल सका। पूरी रात खोजबीन जारी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने तालाब में रविवार को महिला का शव उतराया देखा। सूचना परिजन और पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।