फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीजे की आवाज कम कराने पर गर्भवती को पीटा, पेट में मारी लात

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डीजे की तेज आवाज को कम कराने के विरोध पर गर्भवती को पीटकर पेट में लात मार दी। इससे महिला बेहोश हो गई। पुलिस ने बुधवार को पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र के रामनगर मजरे पांभीपुर निवासी विनोद कुमार ने बताया कि पत्नी रानी देवी सात माह की गर्भवती है। 20 अक्तूबर की रात घर के पास पंडाल में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। पत्नी को बेचैनी होने पर उन्होंने डीजे की आवाज कम करने को कहा।
आरोप है कि इस पर अमन, राधेश्याम और उसके पुत्र पंकज ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर रानी बीच-बचाव करने पहुंची तो राधेश्याम ने उसके पेट पर लात मार दी। इससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

सीएचसी हरदो से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें