फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो)) करंट लगने से प्रधान के भतीजे की मौत

विज्ञापन
फोटो-50-शेष नारायण द्विवेदी। फाइल फोटो
विज्ञापन
धाता। थाना क्षेत्र के डेंडासाही गांव के प्रधान के भतीजे की शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह सचिवालय गेट पर लगे साइन बोर्ड को पेंटर से ठीक करा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर सीढ़ी हाईटेंशन लाइन से छू गई थी, जिससे हादसा हो गया।
विज्ञापन

प्रधान राकेश कुमार द्विवेदी का शेषनारायण द्विवेदी (20) भतीजा था। प्रधान ने बताया कि भतीजा शुक्रवार दोपहर को सचिवालय गेट पर लगे साइन बोर्ड पर पेंटिंग करा रहा था। भतीजा सीढ़ी पकड़े था। अचानक सीढ़ी अनियंत्रित होकर गुजरी हाईटेंशन लाइन से टकरा गई।
करंट लगने से भतीजा झुलस गया। सीएचसी से डाॅक्टर ने शेषनारायण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही शेषनारायण ने दम तोड़ दिया। मृतक का भाई हरिनारायण द्विवेदी इंजीनियर है। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि हादसे की जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें