फोटो-49-ज्ञानेंद्र वर्मा। फाइल फोटो
अल्लीपुर। धान कतराई के समय शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर हार्वेस्टर पर गिर गया। इससे करंट की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई।
मलवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर अढ़ैना गांव निवासी ज्ञानेंद्र वर्मा (35) खेत में धान की हार्वेस्टर से कतराई को गए थे। कतराई के समय अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर हार्वेस्टर पर गिर गया।
ज्ञानेंद्र के बड़े भाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि इससे ज्ञानेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उपखंड अधिकारी प्रवीण कुमार का दावा है कि हार्वेस्टर से तार टकराने में हादसा हुआ है।