फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चुनाव रंजिश में प्रधान के पति पर फायर, मामा को गोली लगी

विज्ञापन
फोटो-40-थाने में आरोपी धर्मराज। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
असोथर। चुनावी रंजिश में शुक्रवार को प्रधान के पति की कार को ओवरटेक कर तमंचे से फायर झोंक दिया। निशाना चूक जाने से गोली प्रधान के पति के मामा को लग गई। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ऐंझी गांव निवासी प्रधान के पति सुरेंद्र कुमार कार से गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव निवासी मामा बलराम के साथ शुक्रवार रात अपनी शराब की दुकान से रुपये लेने जा रहे थे। सुरेंद्र का आरोप है कि रास्ते में बेसड़ी मोड़ के पास गांव निवासी धर्मराज मिश्रा ने कार से उसकी कार को ओवरटेक कर गाली गलौच की।
विरोध करने पर तमंचे से फायर किया। कार चला रहे मामा बलराम के साथ में गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। धर्मराज को ग्रामीणों ने घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

पकड़ने के बाद उसे पुलिस को पुलिस को सौंप दिया। घायल बलराम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गामीणों ने बताया कि चुनावी रंजिश के चलते पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है।
धर्मराज ने गांव में कराए विकासं कार्याें की अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायतों को लेकर विवाद हो चुका है। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी धर्मराज को जेल भेजा गया है।

फोटो-40-थाने में आरोपी धर्मराज। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें