फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रधान ने महिला को मंदिर जाने से रोका, विरोध पर मारपीट

विज्ञापन
कौंहा गांव में मारपीट के दौरान लगी भीड़। - फोटो : कौंहा गांव में मारपीट के दौरान लगी भीड़।
विज्ञापन
हथगाम। मंदिर जा रही महिला ने विशेष समुदाय के प्रधान पर मंदिर जाने से रोकने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी पक्ष की महिलाओं ने महिला से घर में घुसकर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। प्रकरण का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ महिलाएं घर में घुसती नजर आ रही हैं और मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के रसूलपुर रिकौहा निवासी विनोद की पत्नी मोनिका गुप्ता ने बताया कि वह शनिवार सुबह गांव स्थित एक मंदिर में पूजा करने जा रही थी। आरोप है कि गांव के प्रधान इफ्तेखार ने अपने भाई शमशेर, बेटे व एक अन्य के साथ उसे रास्ते में रोक लिया। गाली गलौज कर उसे मंदिर जाने से मना किया। विरोध पर डंडा लेकर उसे दौड़ा लिया। वह जान बचाकर घर में घुस गई। आरोपी दरवाजे पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे। कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। दोबारा मंदिर जाने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि उनका आरोपियों से एक मुकदमा चल रहा हैं। उसी पर सुलह समझौता के लिए कई दिनों से दबाव बना रहे थे। सुलह नहीं करने पर आए दिन परेशान करते हैं। थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने बताया कि मामले में प्रधान समेत चार लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। विवाद घर के सामने निर्माण को लेकर महिलाओं के बीच हुआ है। प्रधान और महिला का घर अगल-बगल है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें