फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने पर प्रधान के पुत्र पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। असोथर ब्लाक के देवलान गोशाला मेें मृत गोवंश और कुत्तों के घसीटने का वीडियो वायरल करने वाले प्रधान पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है। साथ ही डीएम के निर्देश पर जांच टीम ने ग्राम प्रधान को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

देवलान गोशाला में वायरल हुए वीडियो की जांच कराने के लिए डीएम संजीव सिंह ने चार सदस्यीय टीम गठित की थी। इसमें डीआरडीए परियोजना निदेशक अशोक कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके शर्मा, बीडीओ प्रवीणानंद और पशु चिकित्सा अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता रहे। बुधवार को परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में जांच टीम गोशाला पहुंची। मंगलवार को वायरल हुए वीडियो की जांच फर्जी मिली। जांच टीम की रिपोर्ट के अनुसार ग्राम प्रधान राजकली के पुत्र तेजबहादुर उर्फ अन्ना हजारे ने गांव के 20-25 लोगों को लेकर गोशाला गया और वहां के कर्मचारियों को डरा कर भगा दिया। फिर गोशाला में मृत पड़ी मवेशी के ऊपर पड़े कपड़े को हटा दिया। उनके साथ कुछ कुत्ता भी घुस आए और मृत गोवंश के साथ अशोभनीय ढंग से वीडियो बनाई गई। इसके बाद उसे सोशल मीडिया में वायरल किया गया। जांच टीम ने गोशाला की व्यवस्था देखी। वहां पर तीन तालाब बने हैं और पांच किमी की खांई बनी है। दो तालाब में पानी भरा हुआ है। गोशाला में रात की प्रकाश व्यवस्था को लेकर चार सोलर लाइट, 13 एलईडी लाइट लगाई गई। 15 सफाई कर्मी तैनात हैं। इसमें आठ दिन और रात में सात सफाई कर्मी रहते हैं। गोशाला में डॉ. प्रदीप कुमार को तैनात किया गया है। गाजीपुर एसओ दीनदयाल सिंह ने बताया कि जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें