फतेहपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 164 चुनाव चिह्न जारी किए गए हैं। इस बार किसी भी ग्राम पंचायत में अधिकतम 57 लोग प्रधानी के चुनाव में भाग्य आजमा सकेंगे।
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 18, ग्राम प्रधान पद के लिए 57, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 36 और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 53 चुनाव चिह्न तय किए गए हैं। प्रत्याशियों को इन्हीं चुनाव चिह्न से चुनाव लड़ना होगा।
पंचायत चुनावी तैयारियां तेजी के साथ चल रही हैं। अब अधिसूचना जारी होने का इंतजार है। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चुनाव चिह्न जारी कर दिए हैं।
सभी पदों का अलग मतपत्र होगा। मतपत्र में तोप से लेकर हवाई जहाज तक का चिह्न होगा। उगता सूरज, हल जोतता किसान, इमली, अनार, पुस्तक भी चुनाव चिह्न शामिल होंगे। इनके माध्यम से प्रधानों की पांच वर्ष के लिये किस्मत लिखी जाएगी।
ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव चिन्ह
आम, पेंसिल, ओखली, फरसा, अंगूर, बंदूक, केला, बैडमिंटन का बल्ला, गुलाब का फूल, ब्रश, घड़ा, ब्लैकबोर्ड, डमरू, रिक्शा, तंबू, शंख, नल और सुराही शामिल हैं।
जिला पंचायत के चुनाव चिन्ह
आरी, गिटार, उगता सूरज, घुड़सवार, कप प्लेट, चश्मा, कलम दवात, छड़ी, कुल्हाड़ी, छाता, केतली, झोपड़ी, कैंची, टाइपराइटर, क्रेन, टेलीफोन, खजूर का पेड़, टेलीविजन, गमला, ट्रैक्टर, ढोलक, रोड रोलर, तरकस, लट्टू, तराजू, लाउडस्पीकर, ताला चाभी, वृक्ष, थरमस, शेर, नाव, सितारा, पिस्टल, सिर पर कलश लिए स्त्री, फसल काटता किसान, सीटी, फावड़ा बेल्चा, सैनिक, बल्ला, स्कूटर, मछली, हाथठेला, रेडियो, हल, हेलीकाप्टर, सीमेंट की बोरी, कटहल, सूटकेस, मेज, हैंगर, मोबाइल फोन, लहसुन और सपेरा शामिल हैं।
ग्राम प्रधान पद के चुनाव चिन्ह
अनाज ओसाता किसान, गले का हार, इमली, घंटी, कन्नी, चारपाई, कार, चूड़ियां, किताब, छत का पंखा, कैमरा, टेबिल लैंप, कैरम बोर्ड, टोकरी, कोट, डेस्क, खड़ाऊं, ड्रम, गदा, तांगा, तोप, फूल और घास, त्रिशूल, बल्लेबाज, दरवाजा, बस, धनुष, बांसुरी, धान का पेड़, बाल्टी, पत्तियां, बिजली का खंभा, पहिया, बिजली का बल्ब, पालकी, बेंच, पुल, बैलगाड़ी, फावड़ा, भवन, फुटबाल, भुट्टा, मोटर साइकिल, ऊन का गोला, मोमबत्ती, कंघा, रिंच, गुब्बारा, लिफाफा, गैस सिलेंडर, वायुुयान, टमाटर, हथौड़ा, दीवार घड़ी, आइसक्रीम, प्रेशर कुकर, अलमारी शामिल हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव चिन्ह
अनार, गेंद और हाकी, अलाव और आदमी, चकला बेलन, अंगूठी, चिडिय़ा का घोसला, आटा चक्की, जीप, ईंट, टार्च, कढ़ाही, टेबिल फैन, कांच का गिलास, टैंक, कुआं, टोपी, केले का पेड़, तलवार, गुल्ली डंडा, दमकल, नारियल, लेटर बाक्स, पतंग, शहनाई, पानी का जहाज, सरौता, प्रेस, सिलाई मशीन, फ्राक, स्टूल, भगौना, स्लेट, रेल का इंजन, हंसिया, लड़का लड़की, हारमोनियम शामिल हैं।