फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून का किसान नहीं, कुछ एजेंट कर रहे हैं विरोध

विज्ञापन
नहर कालोनी के डाक बंगला में वार्ता करते आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कृषि कानून का विरोध किसान नहीं कर रहे हैं। कुछ पार्टियों के एजेंट इसका विरोध करके आंदोलन कर रहे हैं। कृषि कानूनों में संशोधन करने के लिए सरकार बार-बार कह रही हैं, लेकिन एजेंटों की वजह से समझौता नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष व किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा ने नहर कालोनी डाक बंगला में वार्ता की। पवन गुप्ता ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ यूपी में आरपीआई मिल कर चुनाव लड़ेगी।
पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जिलेवार समीक्षा की जा रही है। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। जिले में जिन किसानों ने क्रय केंद्र में धान बेचा है, उसका भुगतान कराने के लिए जल्द ही डीएम से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें