फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खाली सिलेंडर रखकर सरकार का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। सपाइयों ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। खाली सिलेंडर के साथ आलू, प्याज की माला पहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुगल मार्ग के स्टेट हाईवे पर बैठक कर सिलेंडरों के बढ़े दाम वापस लेने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सपा नेत्री कविता अग्निहोत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान, मजदूर और व्यापारी विरोधी है। इस सरकार में चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। रसोई गैस के दाम इतने बढ़ गए हैं, कि आम आदमी को महीने का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
एसएसआई अर्जुन सिंह ने सपाइयों को समझाकर विरोध प्रदर्शन समाप्त कराया। इस मौके पर विनोद यादव, साहिल मंसूरी, शिवम अग्निहोत्री, लोकेंद्र सचान, सीमा, अनीश, कैप्टन विजय यादव और राजू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें