फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी पर पेट्रोल छिड़क जिंदा जलाया, मां की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। ललौली में रविवार रात संपत्ति के विवाद में छत पर सोते समय पति ने पत्नी और बेटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में बेटी को कानपुर रेफर कर दिया गया। पड़ोसियों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतका के देवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ललौली के सदर बाजार निवासी फूलचंद्र सक्सेना पत्नी सुशीला देवी (60), बेटी गुड्डन (32) रविवार रात छत पर सो रहे थे। पास ही फूलचंद्र का बेटा विमल व नाती रवि (14) भी सो रहा था। रात करीब पौने दो बजे फूलचंद्र प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर छत पर पहुंचा। उसने सुशीला व गुड्डन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। मां-बेटी की चीख सुनकर विमल, रवि और आसपास की छतों पर सो रहे लोग दौड़े। विमल और रवि ने बिस्तर डालकर दोनों को आग से बचाया।
एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने सुशीला को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत के चलते गुड्डन को कानपुर रेफर कर दिया गया। वारदात के पीछे मकान की हिस्सेदारी का विवाद बताया जा रहा है। सूचना पर सोमवार को एएसपी ने ललौली जाकर परिजनों ने जानकारी ली। नसीरखानी निवासी छोटे भाई सुत्तनलाल ने फूलचंद्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि गुड्डन का इलाज चल रहा है। फूलचंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें