फतेहपुर। पकड़ से दूर चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जिले के 63 इनामी अपराधियों के पोस्टर जारी किए हैं। इनमें एक लाख से लेकर 10 हजार रुपये तक के इनामी शामिल हैं। सबसे अधिक एक लाख रुपये का इनाम धाता थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुशुम्भा निवासी वारिश उर्फ बड़का पर घोषित है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लोगों से इन अपराधियों के संबंध में जानकारी पुलिस को देने की अपील की है।
एक लाख के इनामी वारिश उर्फ बड़का पर हत्या और लूट के मामले दर्ज हैं। 50 हजार के इनामियों में कमरून, खलील, जितेंद्र गुप्ता उर्फ जिद्दी, तसलीम, मौनी दुबे उर्फ रविशंकर दुबे, रामबहादुर यादव, विशाल, दिनेश रैदास, धर्मेंद्र शुक्ला, निखिल विश्वकर्मा, कुमार उर्फ राज उर्फ काजल, महतो कोतवाली के महाराजा, महेश प्रजापति, रामफल सिंह, रोहित, सरजू ब्राह्मण और सोनेलाल वासुदेव कोरी शामिल हैं।
25 हजार के इनामियों में हथगाम के अजय कुमार, अमित सिंह, अलीम अहमद, अवधेश पटेल उर्फ दुर्गेश पटेल, आशुतोष त्रिपाठी, आशुतोष सिंह उर्फ चेतन सिंह, उमेश, गजानन मिश्रा, छोटू लोधी, दीपू, देशराज, धर्मेंद्र उर्फ छोटू, नसीम, नसीम उर्फ चिम्मन, थरियांव के मुन्ना शुक्ला व सुमित सिंह समेत अन्य शामिल हैं। आशुतोष और चेतन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने की पुष्टि पूर्व में भी हुई है।
इसके अलावा 15 हजार के इनामियों में कैश उर्फ कैफ, जीशान उर्फ सोहेल, धर्मेंद्र यादव, फैज, राहुल और श्रीराम उर्फ अद्दा पहलवान शामिल हैं। 10 हजार के इनामियों में अनुराग द्विवेदी, अमर सिंह मौर्या, असर नट, छोटेलाल, तहसीम नट, ननका लाल, पियूष शुक्ला, रिंकू दुबे उर्फ कंधई दुबे, प्यारेलाल, बब्लू, मान सिंह, शिवकरन उर्फ शुभम, सत्यम, सादेब और सौरभ मिश्रा के नाम हैं।