फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एलपीजी गैस कर्मचारी बनकर खाते से निकाले एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। साइबर अपराधी ने खुद को एलपीजी गैस कंपनी का कर्मचारी बताकर युवक के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। हथगाम थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 15 फरवरी को मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने खुद को गैस कर्मचारी बता लिंक भेजा और स्क्रीन शेयर करने को कहा। स्क्रीन शेयर होते ही कुछ ही देर में क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये कट गए। थानाध्यक्ष अरुण कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन



किसान को सोलर पंप का झांसा देकर 39,325 रुपये ठगे
फतेहपुर। साइबर अपराधियों ने किसान को सोलर पंप योजना का झांसा देकर 39 हजार 325 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। चांदपुर थाना क्षेत्र के भिखनीपुर गांव निवासी राम सिंह ने पुलिस को बताया कि छह फरवरी को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कृषि विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि सोलर पंप के लिए आवेदन किया गया है। नई स्कीम के तहत 39 हजार 325 रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद उसे एक लाख 20 हजार 359 रुपये मिल जाएंगे। झांसे में आकर उन्होंने पुत्र के खाते से रकम भेज दी। बाद में और 18,340 रुपये जीएसटी खर्च के नाम पर मांगे गए। रुपये न आने पर धोखाधड़ी का पता चला। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें