फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण में कागजी खेल की खुली पोल

Sat, 05 Sep 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों के निर्माण में कहीं पुरानी ईंटें नहीं हटाई गईं तो कहीं डामरीकरण ही नहीं हुआ, लेकिन कार्यदायी संस्थाओं को भुगतान पूरा किया गया। कागजी खेल का खुलासा पीडब्लूडी की टीम के निरीक्षण के दौरान हुआ। सड़कों के निर्माण में हुई धांधली की शिकायत पर शुक्रवार को इलाहाबाद पीडब्लूडी की जांच टीम ने सड़कों का निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता एचएन पांडेय ने मानक विहीन निर्माण पर ठेकेदारों की जमानत धनराशि जब्त करने व अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
विज्ञापन

आबूनगर के डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जांच टीम में इलाहाबाद मंडल के मुख्य अभियंता एचएन पांडेय ने कहा कि सड़कों के निर्माण में अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के दौरान मानक विहीन निर्माण करने वाले ठेकेदारों की जमानत धनराशि जब्त करने और विभागीय अधिकारियों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हृदयखेड़ा से मिराई मार्ग, बिंदकी-बकेवर मार्ग और सकूरा-मुसाफा मार्ग का निरीक्षण किया गया है, जिसमें कार्यदायी संस्था ने मानक विहीन निर्माण कराया है। बता दें कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में निर्माण की गई सड़क बिंदकी, खजुआ से बकेवर मार्ग में पटरी पर इंटरलाकिंग खड़ंजा मानक विहीन लगाए जाने, सकूरा-मुसाफा मार्ग का मानक विहीन निर्माण और हृदयखेड़ा से मिराई मार्ग का कागजों में नवीनीकरण किए जाने की शिकायत पीडब्लूडी के कन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने पीडब्लूडी के चीफ, एसई और उत्तर प्रदेश शासन से शिकायत की थी। हृदयखेड़ा से मिराई मार्ग निर्माण में पीडब्लूडी के स्टोर से 46 ड्रम डामर निकाली गई है। वहीं बिंदकी, खझुहा से बकेवर मार्ग में खजुहा में कस्बे में पुरानी लगी इंटरलाकिंग ईंटों को नहीं हटाया गया है, जिसका पूरा भुगतान करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें