फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बहुआ इंटर कालेज से पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

Mon, 30 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में शामिल बहुआ ब्लाक की पोलिंग पार्टियां अब ब्लाक मुख्यालय के बजाय बहुआ इंटर कालेज से रवाना होंगी। रविवार की सुबह और शाम को हुई बारिश से ब्लाक परिसर में जगह-जगह कीचड़ हो गया। मौसम को देखते हुए डीएम राजीव रौतेला ने यह बदलाव किया। इंटर कॉलेज में रात तक नंबरिंग और बैरीकैडिंग का काम चला।
विज्ञापन


बहुआ ब्लाक मुख्यालय में बदलते मौसम और बारिश से पोलिंग पार्टियों और दस्तावेज को बचाना चुनौती थी। सुबह आधा घंटा की बारिश से ब्लाक परिसर में जगह-जगह जलभराव होने से कीचड़ हो गया।

जब अव्यवस्था फैली तो प्रशासन का ध्यान इस ओर गया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों के रवानगी का स्थल ब्लाक मुख्यालय के बजाए बहुआ इंटर कॉलेज किया गया। नए रवानगी वाले ठिकाने को पोलिंग पार्टियों के लिए तैयार करने का काम रात तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुआ के आरओ एमए फारूकी ने बताया कि चुनाव कराने के लिए 212 पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। इसके अलावा 12 से 15 फीसदी रिजर्व पार्टी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें