फतेहपुर। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह गौतम को प्रयागराज मंडल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया।
इस पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। अभिषेक प्रताप सिंह गौतम का शुक्रवार को आंबेडकर पार्क में स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष नीरज पासी, सेक्टर प्रभारी वकील अहमद, विधानसभा अध्यक्ष प्रवेश कुमार गौतम, जिला सचिव जगदीश पासी, जिला सचिव ललित गौतम, नगर अध्यक्ष जैद अहमद, विनोद गौतम, उमेश पासी, लालू मौर्य, रमेश गौतम, मान सिंह लोधी, खलील अहमद, सरफराज अहमद आदि मौजूद रहे।