फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी सवार दो व्यक्ति संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। मुरली ज्वैलर्स में हुए चोरी की जांच के लिए शुक्रवार की शाम पुलिस फिर से दुकान पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने पूरा घटनाक्रम का फुटेज दोबारा देखा। इस दौरान एक फुटेज ऐसी मिला, जो पुलिस के लिए अहम हो सकता है। दुकान के बाहर 16 व 17 जुलाई को स्कूटी सवार दो व्यक्ति खड़े देखे गए। जबकि एक व्यक्ति उनसे दूर खड़ा होकर बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन

मुरली ज्वैलर्स के मालिक मनोज कुमार के मुताबिक स्कूटी सवार दो युवक दुकान के ठीक गेट पर खड़े थे। जबकि सिर पर गमछा बांधकर आया युवक उनसे दूर से ही बातचीत कर रहा था। वीडियो फुटेज में एक महिला भी देखी जा रही है, जो उनके साथ हो सकती है।
स्कूटी सवार युवक 16 और 17 तारीख को दुकान के बाहर देखे गए हैं। अनुमान है कि अगर यह लोग घटना में शामिल हैं तो यह रेकी के लिए दुकान के आसपास मौजूद हो सकते हैं। फुटेज में तीनों का चेहरा साफ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें