फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित से कोई समझौता नहीं होने दिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। सपा नेता व पूर्व मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने शुक्रवार को तिरहार के कटिलिहा गांव में हुई जनसभा में भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। कृषि कानूनों का विरोध करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार को यह कानून वापस लेना होगा। सपा, किसान हित से किसी तरह का समझौता नहीं होने देगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री विशंभर निषाद में भाजपा पर तंज कसते हुए किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पांच साल होने को आए हैं। किसान तरह तरह की समस्या से जकड़ा है। समस्या दूर करने के बजाय सरकार किसानों को और भी समस्याग्रस्त बनाने पर आमादा है। कहा कि किसान कितनी मेहनत लगन से खेती तैयार करता है लेकिन उसका मूल्यांकन बाजार में बहुत कम मिलता है। गांव गांव में घूम रहे सैकड़ों की तादाद में अन्ना मवेशी किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं । जिनका इलाज आज तक भाजपा सरकार नहीं खोज सकी है। इस मौके पर रामेश्वर दयाल दयालु, विधानसभा अध्यक्ष अनिरुद्ध, मुन्नीलाल, जय सिंह, राजू कुर्मी, यूनुस खान, अनुराग ऋषि, अजीत पटेल व सुहेल जिया आदि मौजूद रहे।
उधर, बहुआ में विशंभर निषाद ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के दूलापुर, श्यामपुर, बनरसी गांव में किसानों के साथ अलाव के चारों तरफ घेरा बनाकर कृषि कानूनों का विरोध किया। सांसद ने कहा कि कृषि कानून किसानों के खिलाफ और पूंजीपतियों के हित में बनाया गया है। इसे तत्काल वापस लिया जाए। इस मौके पर मौके पर जिला महासचिव डीजी कुशवाहा, राम आसरे प्रजापति, दयालू गुप्ता, नागेंद्र प्रजापति, राजकरन कुशवाहा, ब्रजलाल कुशवाहा, सुरेश प्रधान, दिनेश मौर्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें