फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायतों के उपचुनाव के लिए ब्लाकों में हुए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पंचायतों के उपचुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन हुए। क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के रिक्त पदों पर नामांकन करने के पहले दिन प्रत्याशियों ने ब्लाक मुख्यालय पहुंच कर रिटर्निंग आफीसर के समक्ष नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन

तेलियानी ब्लाक के मिश्रामऊ ग्राम पंचायत में प्रधान के रिक्त पदों के लिए तीन लोगों ने नामांकन किए। धाता ब्लाक के घरवासीपुर ग्राम प्रधान के खाली पद के लिए सिर्फ एक ही नामांकन किया गया। मलवां ब्लाक के जाफराबाद वार्ड में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर कोई भी नामांकन नहीं हुआ। देवमई के ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर भी कोई नामांकन नहीं हुआ। विजयीपुर प्रतिनिधि के अनुसार वहां की भोगलपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किए। इसी क्रम में बरैंची ग्राम प्रधान के लिए दो दावेदारों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। बरार क्षेत्र पंचायत सदस्य में कोई भी नामांकन नहीं हुआ। पंचायत चुनाव के निर्वाचन प्रभारी अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि नामांकन के लिए प्रत्याशियों के पास शुक्रवार को आखिरी अवसर है। ब्लाक मुख्यालयों में नामांकन पत्र लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें