फोटो-27-पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल। स्रोत सोशल मीडिया
- फोटो : 1
हसवा (फतेहपुर)। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में सियासी माहौल गरमा गया है। बयान को लेकर विवाद बढ़ने पर विभिन्न वर्गों में चर्चा तेज हो गई है। इससे पहले भी वह आबूनगर स्थित मंदिर-मकबरा विवाद को लेकर चर्चा में रह चुके हैं।
19 मार्च को मकनपुर गांव के रामलीला मैदान में हिंदू नववर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां मंच से दिए गए भाषण के कुछ अंश सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो सामने आने के बाद विशेष समुदाय के लोगों के साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया।
विवाद बढ़ने पर मुखलाल पाल ने बताया कि उनका बयान दिल्ली में हुई एक घटना के संदर्भ में था जिसे कुछ लोगों ने ईद के दौरान तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो हटा दिया और बयान पर सफाई देते हुए माफी भी मांगी। यदि उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह अपने बयान को वापस लेते हैं।
फोटो-27-पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल। स्रोत सोशल मीडिया- फोटो : 1