फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला को घर से निकालकर पति ने रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र में दूसरी शादी के विरोध में महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


उमरापुर गांव निवासी रामभरोसे की पुत्री राधा देवी की शादी 24 अप्रैल 2016 को पासिन का पुरवा गांव निवासी निर्मल के साथ हुई थी। आरोप है कि करीब दो वर्ष पहले ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने न्यायालय में वाद दायर किया।

महिला ने बताया कि 18 फरवरी को ससुराल पक्ष ने पति निर्मल की दूसरी शादी बिंदकी क्षेत्र में करा दी। वह परिजन के साथ ससुराल पहुंची और विरोध जताया। इस पर पति निर्मल, ससुर रामबरन, महेंद्रपाल और भांजा करन ने गाली-गलौज कर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसे परिजन समेत घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि एसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें