फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्राप

विज्ञापन
जिला अस्पताल में नवजात बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाती जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएम अपूर्वा दुबे ने रविवार को जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का फीता काटकर शुभारंभ किया। बूथ डे पर अस्पतालों में नवजात शिशुओं को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई।
विज्ञापन

डीएम ने पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत यह अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में लगे अधिकारी, कर्मचारी यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे। पिछले चरण में जो बच्चे छूट गए हैं, उन्हें सुपरवाइजर एवं सचल दल दवा बूथ दिवस के दिन पिलाएंगे।
नौ फरवरी तक बी टीम एक्टीविटी संपादित की जाएगी। सीएमओ डॉ. गोपाल कुमार माहेश्वरी ने बताया कि इस बार पोलियो अभियान में 437697 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 1280 बूथ, 42 ट्रांजिट टीम और 390 सचल दल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डा. सुनील कुमार चौरसिया ने बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया।
बूथ दिवस पर दवा पीने से वंचित बच्चों को पहली फरवरी से नौ फरवरी के बीच घर-घर जाकर कर्मचारी पोलियो ड्रॉप पिलाएंगे।
नगर में सीएचसी सहित कुल 18 पोलियो बूथ बनाए गए। इस मौके पर डब्ल्यूएचओ के अनुज सिंह, एआरओ शिव सिंह परिहार, अमृता देवी, अमित गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें