फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र निर्धारण के खिलाफ आईं 132 आपत्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद से जारी 111 परीक्षा केंद्रों की सूची में 132 आपत्तियां आई हैं।
विज्ञापन

इनमें 27 स्कूलों ने आपत्ति दाखिल कर अपने यहां बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है। शेष आपत्तियों में परीक्षार्थियों को मानक से दूर केंद्रों का आवंटन करने की आरोप लगाया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए जिले में 111 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। ऑनलाइन केंद्र निर्धारण प्रक्रिया में 19 केंद्र मानक विहीन बन गए हैं, जबकि बहुतायत विद्यालयों के परीक्षार्थियों को 15 से 30 किमी दूर परीक्षा केंद्र आवंटित हो गए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने ऐसी आपत्तियां दूर करने के लिए 30 जनवरी तक आपत्तियां मांगी थी। इसके तहत कुल 132 आपत्तियां आई हैं।
इनमें 27 ने अपने यहां परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है, जबकि शेष में परीक्षार्थियों का तय मानक के तहत परीक्षा केंद्र का आवंटन करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

आपत्तियों का निराकरण करने के लिए रविवार को डीआईओएस कार्यालय का परीक्षा विभाग खुला रहा। परीक्षा विभाग ने आपत्तियों के निस्तारण का मानक तय कर दिया है।
इसकी कंप्यूटर में फीडिंग चल रही है। सभी आपत्तियों की फीडिंग का काम सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द ही आपत्तियों का निस्तारण करके मानक के अनुरूप सूची तैयार कर जिला केंद्र निर्धारण कमेटी से अनुमोदित कराकर माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें