फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 तक पोलिंग पार्टियों को उपबल्ध कराएं निर्वाचन सामग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मतदान के लिए रवाना होने से पहले पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराई जानी है। चूंकि पार्टियां ब्लॉकवार रवाना होंगी इसलिए निर्वाचन सामग्री भी ब्लॉकवार उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने मंगलवार शाम बैठक करके अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने ब्लॉकवार अधिकारियों को पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी। डीएम ने यह काम 23 अप्रैल तक पूरा कर लिए जाने की समय सीमा निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

डीएम ने ऐरायां में गणेश सिंह तहसीलदार खागा, हथगाम में रूपेश कुमार सोनकर अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण, विजयीपुर में आरएन सिंह आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारी समितियां, धाता में विजय शंकर तिवारी अपर एसडीएम , भिटौरा में पुतान सिंह उपायुक्त मनरेगा, असोथर में विदुषी सिंह तहसीलदार सदर, हसवा में अशोक कुमार निगम परियोजना निदेशक डीआरडीए, बहुआ में महेंद्र प्रताप सिंह डीआईओएस, तेलियानी में डीपीआरओ, अमौली में चंद्रशेखर सिंह तहसीलदार बिंदकी, खजुहा में शिवेंद्र प्रताप सिंह बीएसए, मलवां में नीरज कुमार ईएक्सईएन आरईएस और देवमई में सिद्धांत कुमार नायब तहसीलदार बिंदकी को जिम्मेदारी दी है। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि यह काम अपने पर्यवेक्षण में 23 अप्रैल तक पूरा करना सुनिश्चित करें।
फतेहपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में एआरटीओ को निर्देश दिए कि तीनों तहसीलों में वाहनों के ईंधन के लिए पेट्रोल पंपों की सूची उपलब्ध कराएं और जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों को 24 अप्रैल को सुबह गांधी मैदान से वाहन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए। 23 को भारी वाहन विज्ञान भवन लोधीगंज से ब्लॉको को रवाना होंगे। बताया कि पंचायत चुनाव में कुल 3111 पोलिंग पार्टी को 675 भारी वाहनों के माध्यम से ब्लॉकवार पोलिंग बूथों के लिए रवाना किया जाएगा। 13 रिटर्निंग ऑफिसर, 31 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 192 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है । 237 हल्के वाहन लगाए गए हैं । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश, प्रशिक्षु आईएएस नवनीत सेहरा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक विनीता सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला, एआरटीओ अरविंद कुमार त्रिवेदी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें