फतेहपुर। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ पैर पसारता जा रहा है। मंगलवार को 111 नए रोगियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस तरह से जिले में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 670 हो गई है।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग को 630 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 111 को संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। खास बात तो यह चार दिन के आंकड़ों पर अगर नजर डाली जाए, तो प्रति दिन रोगियों की संख्या बढ़ रही है। 18 अप्रैल को 99 संक्रमित, 19 को 107 संक्रमित और मंगलवार को संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 111 पहुंच गया है। सीएमओ डॉ. गोपाल महेश्वरी ने बताया कि बहुत ही जरूरी होने पर घर से बाहर निकले। मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं और दो गज की दूरी का पालन करें।
कुल लिए गए सैंपल - 136745
कुल प्राप्त रिपोर्ट - 130962
मंगलवार को आई रिपोर्ट - 630
मंगलवार को कोरोना पाजिटिव - 111
कुल कोरोना पाजिटिव - 4700
अब तक ठीक होकर डिस्चार्ज हुए - 3401
.......................