एसपी दफ्तर में झाड़ू लगाते एडिशनल एसपी
- फोटो : अमर उजाला
स्वच्छता अभियान में अब सभी पुलिसकर्मी हर शुक्रवार को थाने की साफ-सफाई करेंगे। वर्दी, कार्यालय, दस्तावेज सब साफ रहेगा। अभियान को गति देेने के लिए पहले शुक्रवार को एसपी व एएसपी ने खुद झाड़ू लगाकर नसीहत दी। सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने दफ्तर के सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने खुद झाड़ू से चेंबर, छत और पंखे में लगे मकड़जाले को हटाया। बाद में पुलिस लाइन, मेस की सफाई व्यवस्था देखी। अपर पुलिस अधीक्षक आरके यादव ने कार्यालय के बरामदे में झाड़ू लगाई। इसी तरह सीओ जाफरगंज मदन सिंह, सीओ थरियांव केडी सिंह, सीओ सिटी समरबहादुर ने भी अपने दफ्तर में झाडू लगाई। शहर कोतवाली में कोतवाल दीपक पांडेय, चौकी बाकरगंज में इंचार्ज पीके यादव, जेल चौकी इंचार्ज छविनाथ सिंह ने जर्जर चौकी की धुलाई की।
धूल से भरी चौकी राधानगर में इंचार्ज एनके प्रजापति ने पुलिस कर्मियों संग सफाई की। हरिहगंज चौकी इंचार्ज कै लाश नाथ सिंह, आबूनगर चौकी इंचार्ज प्रभुनाथ यादव ने अभियान में शामिल रहे। एसएचओ हुसैनगंज एपी तिवारी, गाजीपुर एसओ सुभाष चंद्र यादव, ललौली में एसओ श्रीप्रकाश यादव, थरियांव में एसएचओ एके गौतम, मलवां थानेदार विजय प्रताप सिंह समेत सभी थानेदार व चौकी इंचार्ज झाड़ू लेकर सफाई करते दिखे।