फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना का युवाओं ने किया विरोध

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बात करते एसडीएम नंदप्रकाश मौर्या व सीओ सिटी डीसी म - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना का शिक्षित युवाओं ने विरोध किया। गुरुवार को सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा एकत्रित होकर रेलवे स्टेशन पहुंचे। युवाओं ने रेल रोको आंदोलन की चेतावनी देकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवाओं की नारेबाजी से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पाकर भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। एसडीएम सदर एनपी मौर्या और सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा ने युवाओं को समझाकर शांत कराया।
युवाओं ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती को वापस लेने की बात कही।
कहा कि केंद्र सरकार भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। संवैधानिक तरीके से प्रदर्शन कर विरोझ जताया जाएगा। इसके बाद युवाओं ने अधिकारियों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर लवकुश, अमित कुमार, अभिषेक सिंह, दिनेश, शुभम, शुभम सिंह, मनीष शर्मा, कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें