फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में पुलिस ने कोयला भट्ठी में की तोड़फोड़

विज्ञापन
फोटो-24-पुलिस की क्षतिग्रस्त कराई कोयला भट्ठी। वीडियो ग्रैब - फोटो : अस्पताल में भर्ती बाथरूम में बेहोश हुई ​शि​क्षिका । संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म के आरोपी जिला पंचायत सदस्य के भाई की तलाश में पुलिस ने कोयला भट्ठी में दबिश दी। आरोप है कि एक भट्ठी में तोड़फोड़ भी की गई। चर्चा है कि भट्ठी पर जेसीबी चलवाई गई। पुलिस का दावा है कि जिला पंचायत सदस्य एक लाइसेंस पर कई कोयला भट्ठी संचालित कराता है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को वार्ड संख्या 28 के जिला पंचायत सदस्य सलमान का भाई नावेद शादी का झांसा देकर 30 नवंबर को ले गया था। शहर के मसवानी मोहल्ला में एक रिश्तेदार के घर में चार दिन तक रखकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद शनिवार को गांव के बाहर छोड़कर भाग निकला था।
आरोपी की तलाश में पुलिस जिला पंचायत सदस्य के पिता के नाम एक लाइसेंस पर चल रही कोयला भट्ठियों पर पहुंची। पुलिस ने बंद एक भट्ठी को धराशाही किया। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस ने कोयला भट्ठी में दबिश दी है लेकिन कोई तोड़फोड़ नहीं की गई।
विज्ञापन

मौके पर नियम के अनुसार एक लाइसेंस पर चार कोयला भट्ठियां चलाई जा सकती हैं। लेकिन यहां कई भट्ठियां संचालित हो रही हैं। वन दरोगा रामराज ने बताया कि एक लाइसेंस पर चार भट्ठियां चलाई जा सकती हैं। मौके पर जांच कर अवैध भटि्ठयां नष्ट कराई जाएंगी।

फोटो-24-पुलिस की क्षतिग्रस्त कराई कोयला भट्ठी। वीडियो ग्रैब- फोटो : अस्पताल में भर्ती बाथरूम में बेहोश हुई शिक्षिका । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें