फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिलाध्यक्ष नवल को पुलिस ने हिरासत में लिया

विज्ञापन
फोटो-18-सहिली चौकी में प्रदर्शन करते भाकियू के पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सहिली। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष नवल पटेल ने अजरौली गांव में पीड़ित परिवार से मिलने की बात कही। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात करीब 1:30 बजे उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

यह जानकारी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने-चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सुबह 11 बजे तक जिलाध्यक्ष को रिहा नहीं किया गया तो जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।



प्रशासन पर बढ़ते दबाव के चलते पुलिस ने सुबह 10:45 उन्हें रिहा कर दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर जिला महासचिव मुन्ना सेख, तहसील प्रवक्ता चंद्रपाल सिंह राजपूत, जिला प्रचार मंत्री रजपाल सिंह चौहान, सुनील कुमार पासवान, जवाहरलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें