फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मामूली विवाद में दंपती की पिटाई, दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के खखरेरू नगर पंचायत के बड़ी तकिया निवासी आमना पत्नी हैदर अली ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इसमें आरोप लगाया है कि पुत्र मोहम्मद कैफ नगर में चल रहे मेले को देखने के लिए 10 सितंबर को बाइक से गया था। यहां मौजूद लुकमान के पुत्र बड़ा ने बाइक का इंडिकेटर तोड़ दिया। इसकी शिकायत लेकर पीड़ित दंपती बृहस्पतिवार सुबह बड़ा के घर गए। यहां बड़ा का भाई गुलफाम, मां वद्दो बानो, लड़की रोजा ने मिलकर पीट दिया। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पेड़ों की कटान जारी




अमौली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। दो दिन के अंदर चार जगह प्रतिबंधित हरे पेड़ों को काट दिया गया। कनैरा में पुराना महुआ का पेड़ जमींदोज कर दिया गया। नोनारा चिहुरपुर कच्चे मार्ग पर आम का पेड़ काट दिया गया। पांडेपुर नलकूप के पास बगीचे में तीन नीम के पेड़ काटे गए। रेंज अधिकारी वन विवेकानंद गुप्ता ने बताया कि जहां सूचना मिलती है वह कार्रवाई की जाती है। इन जगहों पर भी जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें