फोटो-18-सहिली चौकी में प्रदर्शन करते भाकियू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
सहिली। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष नवल पटेल ने अजरौली गांव में पीड़ित परिवार से मिलने की बात कही। इस पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात करीब 1:30 बजे उन्हें हिरासत में ले लिया।
यह जानकारी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने-चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सुबह 11 बजे तक जिलाध्यक्ष को रिहा नहीं किया गया तो जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा।
प्रशासन पर बढ़ते दबाव के चलते पुलिस ने सुबह 10:45 उन्हें रिहा कर दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। इस मौके पर जिला महासचिव मुन्ना सेख, तहसील प्रवक्ता चंद्रपाल सिंह राजपूत, जिला प्रचार मंत्री रजपाल सिंह चौहान, सुनील कुमार पासवान, जवाहरलाल आदि मौजूद रहे।