फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से विवाद पर दुकानदार बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
यशपाल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
असोथर। पिता से विवाद के बाद व्यापारी ने मंगलवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव बाग में पेड़ से लटका मिला। डेढ़ माह पहले ही व्यापारी की शादी हुई थी। पुलिस का कहना है कि व्यापारी ने सोने की अंगूठी गाजीपुर में गिरवी रखी थी। इसी को लेकर पिता-पुत्र में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मल्हीपुर मजरे सुसवन धर्मपुर निवासी यशपाल (26) जागेश्वर धाम के पास जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। वह मंगलवार सुबह घर से दुकान जाने के लिए निकला था। वह दुकान खोलने नहीं पहुंचा। लोगों ने उसे दोपहर को प्रेममऊ कटरा के पास देखा था। उसके बाद कंधिया बेर्राव गांव के बीच पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह गौतम के बाग में जामुन के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला।
नजदीक ही उसकी बाइक भी खड़ी थी। बाइक के नंबर से पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई। मृतक यशपाल की शादी पांच फरवरी 2022 को हुई थी।
मृतक की पत्नी खुशबू देवी, मां कृष्णा देवी का हाल बेहाल हो गया। मृतक का बड़ा भाई अश्वनी कुमार प्राथमिक विद्यालय खखरेरू में सहायक अध्यापक है। छोटा भाई अखिलेश घर पर ही रहता है ।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के मोबाइल का पुलिस ने पासवर्ड खोलने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल नहीं खुल सका।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोमवार को सोने की अंगूठी गिरवी रखने को लेकर यशपाल का अपने पिता शिवशरन से विवाद हुआ था। पिता अंगूठी लेने के लिए गाजीपुर गए हुए थे और यशपाल को भी वहीं बुलाया था। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि पिता पुत्र के बीच विवाद हुआ था। तभी आत्महत्या की है।
विज्ञापन

...
नोट- फोटो नंबर 40 में कैप्शन में पपिंदर सिंह का नाम लिखा है, जबकि उनका नाम गुरुवचन सिंह है। कृपया इसे ठीक कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें