फतेहपुर। धर्मपरिवर्तन कर निकाह के लिए एक युवती को लंबे समय ब्लैकमेल करते आ रहे दो युवक अगवा कर ले गए। पुलिस ने अपहरण और ब्लैकमेल किए जाने का मुकदमा दर्ज किया है।
परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में सुस्ती बरतने का आरोप लगाया है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती का अपहरण हुआ है। उसके पिता ने एफआईआर में बताया कि उसकी बेटी को काफी दिनों से खखरेरू कस्बे का शोएब मंसूरी परेशान करता था।
शोएब के पास बेटी का एक अश्लील वीडियो है। उसी वीडियो,फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शोएब उसे बुलाता था। मंगलवार की सुबह शोएब अपने दोस्त कलीम के साथ पहुंचा।
बेटी दूसरे घर में मवेशियों को चारा पानी देने जा रही थी। जहां से बेटी को दोनों अगवा कर ले गए। युवती का आरोप है कि शोएब ने बहन को धर्मपरिवर्तन और निकाह के मकसद से अगवा किया है। थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।