फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गलत केंद्र पहुंचे पांच अभ्यर्थियों की पुलिस ने बचाई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दौरान गलत परीक्षा केंद्र पहुंचने से परेशान पांच अभ्यर्थियों के लिए पुलिस मददगार बनी। परीक्षा केंद्रों के नाम में समानता के कारण चार छात्राएं और एक छात्र गलत केंद्र पहुंच गए थे। पुलिसकर्मियों ने सभी को समय रहते उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र जीजीआईसी, मलवां पहुंचा दिया। इससे पांचों अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सके।
विज्ञापन

रविवार को तीन छात्राएं और एक छात्र गलती से जीजीआईसी, आईटीआई रोड पहुंच गए, जबकि उनका परीक्षा केंद्र मलवां स्थित जीजीआईसी में था। दोपहर करीब दो बजे ड्यूटी पर तैनात आरक्षी लक्ष्य मिश्रा दो छात्राओं को अपनी बाइक से मलवां ले गए। तीसरी छात्रा अपने अभिभावक के साथ रवाना हुई। इसी बीच एक छात्र की मदद के लिए पीआरवी चार पहिया वाहन मौके पर पहुंचा।
पुलिसकर्मियों ने रास्ते में तीनों छात्राओं को भी वाहन में बैठा लिया और सभी को निर्धारित केंद्र तक पहुंचाया। वहीं एक अन्य अभ्यर्थी कोमल मौर्य भी गलत केंद्र पहुंच गई थीं। पीआरवी ने उन्हें समय रहते मलवां स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचाया। पांचों अभ्यर्थियों को दोपहर 2:30 बजे प्रवेश बंद होने से पहले केंद्र पहुंचा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें