फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएस पर जानलेवा हमले में छह पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। हिस्ट्रीशीटर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर के भाई की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के खरकी का पुरवा मजरे पट्टीशाह निवासी हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव (45) गुरुवार की सुबह 10 बजे इटैली से घर लौट रहा था।
वह जैसे ही अपने घर के पास स्थित भोला यादव के मकान के सामने पहुंचा तभी वहां पर घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। अशोक और भोला के बीच पुरानी रंजिश थी।
अशोक यादव के भाई गुलाब सिंह की तहरीर पर भोला यादव के भाई मातादीन, श्रवण, सुनीता, पवन, महेंद्र, राकेश के खिलाफ बलवा व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ अश्विनी सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें