रारी-गढ़ा मार्ग पर जाम लगने से खड़े वाहन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। रारी-गढ़ा होते हुए संगोलीपुर खदान के रास्ते में ट्रक खराब होने से गुरुवार की सुबह जाम लग गया। करीब साढ़े चार घंटे बाद जब ट्रक को हटाया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
रारी-गढ़ा मार्ग ओवरलोड वाहनों के आवागमन के कारण पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। इस कारण इस मार्ग पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। सड़क पर आए दिन जाम लगने की शिकायत है।
गुरुवार की सुबह छह बजे गढ़ा गांव के पास एक ट्रक में खराबी आ गई और वह बीच रास्ते पर बंद हो गया।
ऐसे में इस ध्वस्त सड़क पर जाम लग गया।
दोनों ओर से वाहनों के आने से लाइन लंबी हो गई। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ी। साढ़े दस बजे जाम खुलने पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।