फतेहपुर। युवक ने रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस ने बताया कि परिवार वाले मृतक को काम के लिए हैदराबाद भेजना चाहते थे, लेकिन वह जा नहीं रहा था। इसको लेकर परिवार में विवाद की बात सामने आ रही है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के पचीसापर गांव निवासी मदन पाल परिवार के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ीवा मोहल्ले में बेटी सुधा के घर में रहते हैं। मदन पाल ने बताया कि बड़ा बेटा दीपू, छोटा बेटा गुड्डू और दामाद हैदराबाद में नौकरी करते हैं।
दूसरे नंबर का बेटा राहुल पाल (18) घर में रहता था। बेटों ने हैदराबाद में राहुल के लिए काम की बातचीत की थी। राहुल को बुलाने के लिए रेलवे टिकट भेजा था।
टिकट सोमवार का है। राहुल हैदराबाद नहीं जाना चाहता था। घर में राहुल हैदराबाद जाने की बात को लेकर रविवार रात वाद-विवाद कर रहा था। इसके बाद ही उसने फांसी लगा ली।