फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो महिलाएं समेत तीन के सिर फटे

विज्ञापन
घायल राजकुमार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाने के पहुर गांव में गुरुवार रात शराब के नशे में दो पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद लाठी डंड़े चल गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में सात लोगों को चोटें आईं हैं। इसमें दो महिलाओं समेत तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पहुर में रात करीब आठ बजे राजकुमार और उसका पड़ोसी धनीराम दोनों शराब के नशे में एक-दूसरे से गाली गलौज कर रहे थे। बात बढ़ने पर मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के परिजन भी लाठी डंड़े लेकर आ गए और एक दूसरे को मारने लगे।
ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष से राजकुमार और उसकी पत्नी सुनीता व दूसरे पक्ष से रूबी का सिर फट गया। राजेश, बब्लू, धनीराम, रुक्मिणी को मामूली चोटें आईं। थाना प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें