फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को रातभर घर में बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। शादी शुदा प्रेमिका से मिलने बुधवार रात उसके घर पहुंचे प्रेमी को बंधक बनाकर पीटा गया। सूचना पर अगले दिन पहुंची पुलिस ने प्रेमी को मुक्त कराया। पुलिस ने प्रेमिका के दो परिजनों में हिरासत में लिया है। इसके अलावा प्रेमी-प्रेमिका दोनों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अविवाहित युवक और दो बच्चों की मां के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चला रहा था। इसी बात पर दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव है। कई बार विवाद भी हो चुका है। बुधवार रात प्रेमी चुपचाप प्रेमिका के घर में जा घुसा। रात में ही मामले की जानकारी प्रेमिका के परिजनों को हुई, तो उन्होंने प्रेमी को घर के अंदर ही बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की।
गुरुवार सुबह किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी को छुड़ाया। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका का सीएचसी में मेडिकल कराया। एसएसआई राजेश सिंह ने बताया कि मारपीट के आरोपी दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें