फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड के आरोपी अनुज की तलाश में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में हुए मनीष तिवारी हत्याकांड के मामले में अब तक पुलिस के हाथ मुख्य आरोपी अनुज शुक्ला उर्फ पप्पू तक नहीं पहुंच सके हैं। जबकि उसके एक साथी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस, आरोपी की तलाश में खागा और फतेहपुर के उसके ठिकाने पर छापेमारी कर चुकी है लेकिन पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली के ब्राम्हणपुर निवासी मनीष तिवारी बिजली ठेकेदार थे और उन्हें तीन जून की रात उनके साले अनुज व उसके दोस्त गौरव ने कहासुनी के बाद हॉकी से पीटकर बेदम कर दिया था। जिनकी 11 जून की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी गौरव अग्निहोत्री को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की है। इसके बाद अब पुलिस मुख्य आरोपी अनुज शुक्ला को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है लेकिन वह अब तक हाथ नहीं आ सका है। इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जिन-जिन स्थानों पर उसके होने की सूचना मिल रही है, पुलिस वहां पहुंच रही है। जल्द ही अनुज भी गिरफ्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें