जोनिहां (बिंदकी) अचानक युवक के पेट में दर्द उठने पर परिजन प्राइवेट क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है।
परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने डॉक्टर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बिंदकी कोतवाली के ठिठौरा गांव निवासी प्रभु का पुत्र राममिलन मजदूरी करके जीवन यापन करता था। मंगलवार की शाम खाना खाकर सोया था। बुधवार भोर पहर उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे जोनिहा चौराहे स्थित प्राइवेट क्लीनिक में ले गए।
डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया और कुछ दवा दी। इसके बाद परिजन उसे वापस घर लेकर जाने लगे। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक की मौत से पत्नी सुमन का रो- रोकर बुरा हाल है।