फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से जेल में बंद आरोपी पर पुलिस बता रही खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तीन साल से जेल में बंद युवक को अपनी जीडी में पुलिस खुलेआम सड़क पर घूम रहा बता रही है। यही नहीं उस पर मिनी गुंडाएक्ट की कार्रवाई की गई। जीडी में पुलिस ने लिखा कि आरोपी के घूमने से आम लोगों में भय व्याप्त हो रहा है। इसी आधार पर गुंडाएक्ट यानी 110 जी के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के मिचकी गांव का संजय रैदास नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 2018 से जिला कारागार में बंद है। थरियांव थाने के पूर्व प्रभारी ने 9 सितंबर को संजय रैदास पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट पर तत्कालीन सदर एसडीएम से भी स्वीकृति प्राप्त कर ली। संजय रैदास के अधिवक्ता शाश्वत गर्ग के संज्ञान में जब मामला आया तो उन्होंने प्रकरण को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बिना जमीनी हकीकत का पता लगाए ही गलत मंशा से उनके मुवक्किल को फंसाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरा प्रकरण न्यायालय के संज्ञान में लाया जाएगा। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें