फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मोसीम की तलाश में पुलिस नाकाम, 27 को हाईकोर्ट में देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो-46- लापता मोहम्मद मोसिम। - फोटो : Archive
विज्ञापन
फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के 2025 से लापता मोसीम की तलाश में जुटी एसआईटी को 27 अप्रैल को हाईकोर्ट इलाहाबाद में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। पिछली सुनवाई में हाईकोर्ट ने पुलिस को 10 दिन का समय देते हुए स्पष्ट किया था कि प्रगति न होने पर एसपी को तलब किया जाएगा। अब तक मोसीम का पता न चलने पर पुलिस पर दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


मोसीम की तलाश के लिए एसआईटी ने उसका फोटो वायरल करने के साथ ही जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाने शुरू किए हैं। बताया जाता है कि 21 फरवरी 2025 को रसूलपुर गांव निवासी मोसीम का गांव के धर्मेंद्र पासवान से लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।
इसके बाद छह मार्च को धर्मेंद्र अपने साथियों के साथ मोसीम को कहीं ले गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। सात मार्च को मोसीम की बहन शाहीन बेगम की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

बाद में शाहीन बेगम ने सीजेएम कोर्ट के माध्यम से धर्मेंद्र पासवान, बबलू यादव, अनुरुद्ध यादव, रौनक सिंह और कल्लू कुरैशी के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। सुनवाई न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दाखिल की।
हाईकोर्ट ने 27 अप्रैल को प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सीओ वीर सिंह ने बताया कि मोसीम की तलाश के लिए विभिन्न टीमों को लगाया गया है और कई स्थानों पर खोजबीन की जा रही है।

फोटो-46- लापता मोहम्मद मोसिम।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें