फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मी से 55.18 लाख की पॉलिसी किरायेदार ने हड़पी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। किरायेदार ने धोखाधड़ी कर सेवानिवृत्त समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी की लाखों रुपये बीमा पॉलिसी हड़प ली। बीमा पॉलिसी धोखा देकर अपने नाम करा ली। मामले में बैंक एजेंट और किरायेदार के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर निवासी रामकुमार सोनकर सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर रहने वाले किरायेदार शुभम कुमार निवासी मनकपुर कौशांबी ने धोखाधड़ी कर खाते से चेक द्वारा पांच लाख 18 हजार रुपये की पॉलिसी अपने नाम करा ली।
उसके बाद एक लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी 16 जुलाई 2021 को 20 लाख नौ हजार रुपये और दूसरी 30 लाख नौ हजार की छह सितंबर 2021 को अपने नाम करा ली है। शुभम ने बैंक एजेंट राजेंद्र कुमार ने मिलकर पॉलसी हड़पी है। विरोध करने पर शुभम ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया और गाली गलौज की। पॉलिसी मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

उसने मामले की शिकायत की। कोतवाली पुलिस से की थी। कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद एसपी को शिकायती पत्र दिया। कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कार्यवाहक कोतवाल प्रभुनाथ यादव ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें