फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
बजरंगदल के नरेंद्र हिंदू के साथ खड़े कार्यकर्ता।  - फोटो : बजरंगदल के नरेंद्र हिंदू के साथ खड़े कार्यकर्ता।
विज्ञापन
हुसैनगंज। लकड़ी गांव में मंगलवार को ईसाई मिशनरी की चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि पूछताछ में ऐसी कोई बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव में सोमवार देर शाम रामबाबू रैदास के घर कुछ लोग आए थे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि ईसाई मिशनरी के कुछ सदस्य चंगाई सभा कर रहे हैं। कार्यक्रम के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराने की साजिश बन रही है।
बजरंग दल के भिटौरा प्रखंड संयोजक नरेंद्र हिंदू ने बताया कि धन, बल का सहारा लेकर ईसाई मिशनरी के लोग धर्म परिवर्तन कराते हैं। पुलिस को मौके पर आठ से दस महिला और पुरुष एक स्थान पर बैठे मिले। उनके पास बाइबिल के अलावा गैर जनपद के नंबरों वाली चार बाइकें मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सत्यपाल सिंह ने बताया कि रामबाबू के घर हथगाम क्षेत्र के कुछ रिश्तेदार आए थे। इनसे पूछताछ की गई है। धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें